Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

अब हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को मिलेगा आमंत्रण — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है

20 May 2026

अब हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को मिलेगा आमंत्रण — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

सिलीगुड़ी। अब राज्य की हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। विकास और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि बीजेपी के समान विचारधारा वाले सांसदों को भी इन बैठकों में बुलाया जाए। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ेगा। बुधवार को उत्तर बंगाल के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह बात कही।

बुधवार को उत्तर बंगाल के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में हुई इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, पंचायत मंत्री दिलीप घोष, उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट, मनोज टिग्गा, राज्य के डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता और उत्तर बंगाल के भाजपा विधायक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, “राज्य के समग्र विकास और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक चर्चा जरूरी है। हमने तय किया है कि हर बैठक में सभी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। बैठक में राज्य की प्रशासनिक स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादों के वैश्विक संकट पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय विधायकों और सांसदों को प्रशासनिक बैठकों में पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच करीबी समन्वय जरूरी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अब हर बैठक में सभी दलों के विधायकों को मिलेगा आमंत्रण:सीएम
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News